देखिए,अल्मोड़ा में मतगणना की क्या हैं तैयारियां,ईवीएम का दूसरा रेंडमाईजेशन हुआ।प्रत्येक विधानसभा की लगेंगी 12 टेबल
अल्मोड़ा 09 मार्च, विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए बुधवार को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाईजेशन नवीन कलेक्ट्रेट वी0सी0 रूम अल्मोड़ा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना हेतु तैनात प्रेक्षकों पी0 हेमलता, पी0 आकाश, सतनाम सिंह, प्रदीप कुमार नायक, प्रमोद कुमार मिश्रा एवं मधुसूदन दास तथा जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु रेंडमा़इजेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि ईवीएम की गणना हेतु प्रत्येक विधानसभा हेतु कुल 12 टेबल लगायी गयी है तथा ईवीएम की मतगणना हेतु आरक्षित सहित कुल 90 मतगणना सुपरवाईजर, 96 मतगणना सहायक, 120 माइक्रो आब्जर्बरों की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की मतगणना हेतु कुल 48 एआरओ, 96 गणना सहायक 48 माइक्रो आर्ब्जबरों की तैनाती की गयी है। इटीबीपीएस की गणना हेतु 06 एआरओ, सहित 48 सुपरवाईजर एवं 48 गणना सहायकों की तैनाती की गयी है।
उन्होंने बताया कि रिटर्निंग आफिसर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जारी मतगणना हेतु प्रवेश पास के बिना कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर पायेगा तथा मा0 प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर एवं डाक मतपत्रों की गणना हेतु ओटीपी प्राप्त करने वाले मतगणना कार्मिकों को ही मतगणना स्थल में मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को प्रातः 5ः30 बजे जगत सिंह बिष्ट होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टैक्नोलॉजी संस्थान, अल्मोडा में प्रेक्षकों की उपस्थिति में तृतीय रेण्डमाईजेशन किया जायेगा जिसके उपरान्त टेबलों का आवंटन किया जायेगा।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए