उत्तराखंड में सात पी सी एस अफसर इधर से उधर किए गए
देहरादून – उत्तराखंड में नौकरशाही में एक बार फिर फेरबदल किया गया है।आज सात पी सी एस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार
पीसीएस रामदत्त पालीवाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी बनाया गया है वहीं पीसीएस मोहम्मद नासिर को सचिव कौशल विकास विभाग दिया गया है।पीसीएस जगदीश लाल को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार सौंपा गया है ।पीसीएस प्रकाश चंद दुमका से महाप्रबंधक सिडकुल का चार्ज वापस लेकर यह दायित्व पीसीएस अरविंद कुमार पांडे को सौंपा गया है।
पीसीएस विवेक राय को गन्ना काशीपुर उपायुक्त काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, ये प्रभार पहले परितोष वर्मा के पास था।
ADVERTISEMENTS


यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन