कल 26नवंबर को हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी सहित कई मंत्रियों का रहेगा जमावड़ा, रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे माननीय

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट का विवाह 27 नवंबर को है। इससे एक दिन पहले 26 को महिला संगीत का कार्यक्रम आर्डन प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल परिसर लामाचौड़ में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित अजय भट्ट के आवास पर सुनीति को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। रक्षामंत्री के आगमन को लेकर पुलिस, प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्य कैबिनेट के कई मंत्रियों के भी पहुंचने की संभावना है। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था आदि को लेकर बैठक हो चुकी है। इसमें कितनी फोर्स लगेगी सभी बातों का आकलन कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad