राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी को शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2023-24 से सम्मानित किया
रानीखेत-उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यू सर्क) की ओर से विज्ञान शिक्षा में विशिष्ट कार्यों के लिए राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2023-24 से सम्मानित किया गया।
देहरादून के आईआर डीटी सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उन्हें सम्मानित किया।अजय कुमार जोशी को 2004में सर्वश्रेष्ठ कम्प्यूटर शिक्षक का राज्य प्रौद्योगिकी पुरस्कार,2005में इंटेल कम्प्यूटर दक्षता पुरस्कार, और अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा से शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार ,विद्या भारती से नवाचारी पुरस्कार मिल चुका है। अजय कुमार जोशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर और नेइका में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रह चुके पिता स्व आनन्द बल्लभ जोशी को दिया है।



पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि