एस एस बी जवानों ने वंदे मातरम् अभियान के तहत निकाली मिनी मैराथन, जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने गाया मां भारती की आराधना का प्रतीक वंदे मातरम्

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: देशप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय, रानीखेत द्वारा”वंदे मातरम अभियान” के अंतर्गत मंगलवार के दिन देशभक्ति कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिसका मुख्य ध्येय स्थानीय जनमानस एवं युवाओं के मन में भारत के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के ऐतिहासिक महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाना था ।

कार्यक्रम का शुभारंभ लघु मैराथन दौड़ से हुआ, जिसे सीमान्त मुख्यालय परिसर से सुरेश सुब्रह्मण्यम्, उप महानिरीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन रानीखेत बाजार के मुख्य मार्ग एवं ऐतिहासिक तिरंगा चौक से गुजरते हुए नागरिकों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए पुनः सीमान्त मुख्यालय पहुंचकर उत्साहपूर्वक संपन्न हुई| जिसमें सीमांत रानीखेत के अधिकारियों एवं जवानों ने अत्यधिक जोश, अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया । आयोजन के द्वितीय चरण में सीमान्त मुख्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में सामूहिक राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के गान का आयोजन किया गया, जिसमें बल के वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों के साथ-साथ स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय, माउंट सिनाई, बीरशिवा एवं आर्मी पब्लिक स्कूल से आए स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में सम्मिलित होकर संपूर्ण परिसर को देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान कर दिया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 136वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 15सितंबर से 23सितंबर तक होगा आयोजन, जानिए कब क्या होगा,

इस विशेष अवसर पर उप महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन, भा.पु.से. ने उपस्थित सभी अधिकारियों, बलकर्मियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गौरवशाली इतिहास और इसके सांस्कृतिक महत्त्व से अवगत कराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह अमर गीत केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह मूल मंत्र था जिसने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई थी। ‘वंदे मातरम’ स्वतंत्रता सेनानियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत रहा।

यह भी पढ़ें 👉  वीरशिवा स्कूल ने जीता इस वर्ष का स्वर्गीय के०डी० बेलवाल वॉलीबॉल टूर्नामेंट,ऐपण प्रतियोगिता में रानीखेत इंटर कॉलेज की कामिनी अव्वल

इस आयोजन में श्री मुख्तार मोहसिन, भा.पु.से., उप महानिरीक्षक, सुरेश सुब्रमणयम, उप महानिरीक्षक, दुर्गा बहादुर सोनार, उप महानिरीक्षक, श्रीमती चंद्रका हयाँकी,उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), गोविंद सिंह भण्डारी (कमांडेंट), देबासिस पाल (कमांडेंट), कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी), प्रभाकर (उप कमांडेंट), जसवीर सिंह, (अधिशासी अभियंता), गोविंद सिंह बोरा (सहायक कमांडेंट) रितेश कुमार सिंह (सहा. अभियंता) एवं अन्य अधिकारी व जवानों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत विकास खंड में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad