वीरशिवा स्कूल ने जीता इस वर्ष का स्वर्गीय के०डी० बेलवाल वॉलीबॉल टूर्नामेंट,ऐपण प्रतियोगिता में रानीखेत इंटर कॉलेज की कामिनी अव्वल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में स्वर्गीय के०डी० बेलवाल वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं स्वर्गीय कमला बेलवाल ऐपण प्रतियोगिता प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में वीर शिवा स्कूल ने सिटी मोंटसरी स्कूल को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। अनुशासित टीम का पुरस्कार खिरखेत इंटर कॉलेज को मिला।

ऐंपण प्रतियोगिता में मिशन इंटर कॉलेज की छात्रा कामिनी बेलवाल ने प्रथम ,जाह्नवी ने द्वितीय और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हर्षिता और वर्षा ने सांत्वना ने पुरस्कार प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 136वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 15सितंबर से 23सितंबर तक होगा आयोजन, जानिए कब क्या होगा,

केडी बेलवाल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र पंत सेवानिवृत्त अपर सचिव कैबिनेट सचिवालय निवासी ग्राम पंतकोटुली थे , उन्होंने छात्रों को शिक्षा एवं खेल के महत्व का संदेश दिया ,साथ ही ऐपण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि श्रीमती वृंदा पंत ने बच्चों को ऐपण की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया। उन्होंने स्वर्गीय केडी बेलवाल के जीवन पर प्रकाश डाला।
ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश बेलवाल द्वारा केडी बेलवाल टूर्नामेंट में मिशन इंटर कॉलेज के मेधावी 8 छात्र -छात्राओं को स्कॉलरशिप वितरित की गई एवं विद्यालय में श्रेष्ठ छात्र महफूज एवं छात्रा मेघा पवार को पुरस्कृत किया। इंटरमीडिएट में विद्यालय में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्र कनिका रौतेला को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल मनी द्वारा किया गया एवं रेफरी की भूमिका में डॉक्टर शिवराज बिष्ट, अजय चंद, चंदन मेहरा एवं मनमोहन देव एवं स्कोरर की भूमिका विनय कुमार सिंह एवं संजय दास ने निभाई। ऐंपण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ विनीता खाती, श्रीमती मुक्ता बिष्ट श्रीमती भगवती पांडे रहीं। ट्रस्ट के सदस्य कैलाश पांडे एवं अतुल अग्रवाल इसके अलावा अनिल वर्मा ,मुकेश शाह किरन लाल साह पूर्व प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज हरीश सिंह कालाकोटी प्रधानाचार्य सिटी मोंटसरी विनोद खुल्बे ,मोहिल साह ,धीरेंद्र बिष्ट, दीपक मेहरा सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एस एस बी जवानों ने वंदे मातरम् अभियान के तहत निकाली मिनी मैराथन, जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने गाया मां भारती की आराधना का प्रतीक वंदे मातरम्
ADVERTISEMENTS Ad Ad