26 जनवरी से कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर शुरू करेगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ भारत जोड़ो यात्रा का मूल संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकरकैम्प कार्यालय स्प्रिंग फील्ड में आज

आज एक बैठक का आयोजन हुआ ।
बैठक में बताया गया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा। इसके जरिए क्षेत्र वासियों को भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश से अवगत कराने के साथ ही समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ा जाएगा। कांग्रेस ने 26जनवरी से ब्लाक स्तर पर इस अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है ताकी भारत जोड़ो यात्रा से अछूते रहे‌ क्षेत्र की जनता से भी संवाद स्थापित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार उत्तराखंड में 2019 की‌ तुलना में कम हुआ मतदान,पूरे प्रदेश में 53.56मतदान, उदासीन दिखा मतदाता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं रानीखेत के प्रभारी हेमंत बगड़वाल ने बताया कि आगामी 26 जनवरी से ब्लॉक मुख्यालय से यात्रा का कार्यक्रम प्रारम्भ होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या ने व संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। कार्यक्रम के व्यवथापक विश्व विजय सिंह माहरा रहे।
प्रभारी हेमंत बगड़वाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे। कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो ग्रामीण स्तर पर जाकर जनता को लाभ पहुंचा सकती है। ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने कहा कि आज जरूरत है कि कांग्रेस को संगठित होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, भिकियासैंण ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रेखाडी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट हल्द्वानी, गीता पवार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आंकिता पंत, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, सुरेश वाल्मीकि, महेश कुमार, ग्राम प्रधान महेंद्र डोगरा, ईश्वरीय जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र बिष्ट, पंकज जोशी, विजय तिवाड़ी, जीतन जायल, धीरज कुमार, नितिन प्रकाश आदि मौजूद रहे।