भतरौंजखान स्थित धार्मिक स्थल स्वामी हीरानंद बाबा मंदिर का होगा सौन्दर्यीकरण, विधायक ने किया भूमि पूजन
सी एम पपनै
भतरौंजखान– भतरौंजखान में स्थापित स्वामी हीरानंद बाबा मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्यों हेतु जारी पच्चीस लाख रुपए की विशेष अनुदान राशि के कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन सोमवार को विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने अपने संबोधन में विगत वर्षों में भतरौंजखान व क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों के विकास हेतु किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भतरौंजखान का विकास होने पर स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार, व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि तथा पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि होने से स्थानीय जन का आर्थिक विकास होगा। उन्होंने वर्ष 2027 में सभी स्थानीय जनों से सहयोग व आशीर्वाद की अपेक्षा जताई। पूर्व प्रधान जगत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल व उपस्थित जनों का आभार जताया और आगामी 2 सितंबर से स्वामी हीरानंद बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित किए जा रहे चतुर्थ श्रीभागवत कथा ज्ञान में उपस्थित रहने की अपील की। इससे पूर्व विधायक का , स्मृति चिह्न देकर व शाल ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष पूरन करगेती, महासचिव डॉ. रघुवीर पंत, व्यापार संघ से जुड़े हरीश भट्ट तथा आयोजन संचालक गिरीश कडाकोटी द्वारा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का स्वागत अ करते हुए स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
इस अवसर पर हरीश नैनवाल, दर्शन सिंह असवाल, जगत , गणेश राम आर्य, राम सिंह कडाकोटी, विक्की पंत, हरीश खुल्बे, हरीराम, महेश चंद्र आर्य, गोपाल नैनवाल, बालम सिंह, भुवन चंद्र पपनै आदि मौजूद रहे।






बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर
कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी