आठ दिन पूर्व,दिल्ली से लोहाली गांव के लिए निकला व्यक्ति लापता, परिजन चिंतित, तलाशने में मदद की अपील की
रानीखेत – आठ दिन पूर्व दिल्ली से अपने गांव के लिए निकला एक व्यक्ति अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया है, जिसकारण परिजन बेहद चिंतित और किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित है।
चंदन सिंह बिष्ट (47वर्ष ) पुत्र स्व पदम सिंह बिष्ट ग्राम लोहाली (नैडी़) पोस्ट आफिस कुवांली ,बीती 17अगस्त की शाम दिल्ली से गांव जाने के लिए रवाना हुए थे।उनके भाई जगत सिंह ने बताया कि 18अगस्त पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे रानीखेत से उनकी अपनी पत्नी से बात हुई थी उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं लग रहा है।उनकी कोई खबर न लगने से परिजन बेहद चिंतित हैं।
उनके भाई जगत सिंह ने चन्दन सिंह का कोई पता लगने पर स्वयं के मोबाइल नंबर 9717484310अथवा उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर 9012169895 अथवा 9599845848पर सूचित करने का विनम्र अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS




बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर
कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी