राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काण्डानौला के ध्याडी़ कलस्टर विद्यालय में समायोजन के मौखिक आदेशों का शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंध समिति ने किया कड़ा विरोध
दन्या (अल्मोड़ा ) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काण्ड़ानौला को ध्याडी़ कलस्टर विद्यालय मे समायोजन के मौखिक आदेशों का शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रवन्ध समिति की बैठक मे कड़ा विरोध किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य के माध्यम से जिलाधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किये गये। अभिभावक संघ व जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताया ।.
बैठक मे अभिवाहक संघ की अध्यक्ष बसन्त बल्लभ पाण्डे ने कहा कि यहा पर दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने आर्य समाज की प्रेरणा से निजी स्कूल आरम्भ किया । अभिवाहकों की मांग पर एन डी तिवारी की सरकार ने इसे राजकीय विद्यालय.बनाया किन्तु वर्तमान सरकार ग्रामीणों की भावनाओं व शिक्षा की जरूरतो का माखौल उड़ा रही है ।
निर्णय लिया गया कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए आन्दोलनात्मक कदम उठायेंगे ।शिक्षक अभिवाहक संघ की अध्यक्षा नीमा काण्डपाल ने कहा कि बच्चों को यदि गांव से बाहर के ही स्कूलों मे ही जाना है तो वह कलस्टर स्कूलों के बजाय.सुविधाजनक स्कूलों मे जाना पसन्द करेंगे ।
इस अवसर पर पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य दया कृष्ण काण्डपाल ने कहा कि उन्होने 2003में निजी विद्यालय के तौर पर यह स्कूल स्थापित किया था उन्होंने कहा कि सभी बच्चे सड़कों के निकट नही रहते । बच्चों को स्कूलों में आने व स्कूल से कलस्टर स्कूलों मे जाने मे समय की बर्बादी होगी साथ ही सड़कों में होने वाले दुर्घटनाओं का जोखिम बना रहेगा। कर्मचारी नेता चन्द्रमणी भट्ट ने कहा कि तकनीकी के इस दौर में कलस्टर स्कूलों का सुझाव उचित नही है ।.ग्राम प्रधान सूरज कुमार ने कहा कि वह किसी भी हालत मे स्कूल का समायोजन नही होने देंगे।
इस अवसर पर गणेश काण्डपाल, शिवदत्त काण्डपाल ,हरीश राम कृष्णा नन्द काण्डपाल, भवानी दत्त .सुनील कुमार , धीरज रंगोड़ा ,दिवाकर रंगोड़ा ,विपिन रंगोड़ा हेमा काण्डपाल, जगत सिह ,खडक सिह,नीता देवी ,हेमा काण्डपाल के अलावा 50 से अधिक अभिभावक व एस एम सी के सचिव किरन जोशी शिक्षक अनिल कुमार साहु चारू चन्द्र पन्त ,यामिनी आर्या, निकिता चन्द्र ,आदि मौजूद रहे ।



राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काण्डानौला के ध्याडी़ कलस्टर विद्यालय में समायोजन के मौखिक आदेशों का शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंध समिति ने किया कड़ा विरोध
रानीखेत इंटर कॉलेज रानीखेत के छात्र गौरव का हुआ आईआईटी खड़कपुर के लिए चयन