स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में 10 दिवसीय यज्ञ के समापन के बाद चला स्वच्छता अभियान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सौनी- स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में आयोजित 10 दिवसीय धार्मिक यज्ञ के सफल समापन के उपरांत वन विभाग की टीम एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर और आसपास के वन क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक, बोतलें तथा अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

अभियान में शामिल सभी लोगों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ लाया गया कचरा वापस ले जाए तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

इस अवसर पर वन दरोगा विपिन तोमर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पडलिया पंत, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम, उपाध्यक्ष ललित मोहन रावत, चेतन उपाध्याय, सुजीत, दिगंबर नेगी एवं हर्षवर्धन सहित वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad