व्यापार मंडल ने भी बैठक कर कहा परिवहन डिपो के विलय का होगा पुरजोर विरोध,सरकार निरस्त करे शासनादेश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर रानीखेत परिवहन निगम डिपो के विलय का पुरज़ोर विरोध किया। कहा कि डिपो के विलय से रानीखेत के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभाव से इस शासनादेश को निरस्त किया जाए। अन्यथा व्यापार मंडल को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। जिसमें उग्र आंदोलन के अंतर्गत अनिश्चितकालीन बाजार बंद व चक्काजाम किया जाएगा, व हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी आदि थे।बाद में होटल एसोसिएशन की ओर से गोविंद सिंह बिष्ट, अंशुल साह गंगोला, अन्य व्यापारी दीवान नेगी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, दीपक अग्रवाल, हेमंत नेगी, राजेन्द्र बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, विवेक पांडेय सहित अनेक व्यापारियों ने डिपो के विलय का विरोध करते हुए व्यापार मंडल द्वारा इस मुद्दे पर किसी भी आंदोलनात्मक कार्यवाही किए जाने का समर्थन किया।