व्यापार मंडल ने नए कोतवाल से मुलाकात कर बतायी रानीखेत की समस्याएं,मिला सहयोग का आश्वासन
रानीखेतः आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाल नासिर हुसैन के रानीखेत में प्रभार संभालने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व कोतवाल को रानीखेत की समस्याओं जैसे ट्रेफिक, नशा, ओवर स्पीड, पार्किंग व बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के आगमन पर ध्यान देने की बात कही।
कोतवाल ने भी कहा कि वे व्यापारियों व व्यापार मंडल का भरपूर सहयोग करेंगे। आश्वासन दिया कि वो उपरोक्त विषयों पर कडी़ कार्यवाही की जाएगी व दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
भेंट करने वालों में व्यापर मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, उप सचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि रहे।

जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह