व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नवागत छावनी मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर छावनी नगर की इन समस्याओं की ओर ध्यान कराया इंगित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आज छावनी परिषद के नवागत मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें छावनी क्षेत्र में अस्वच्छता सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

छावनी परिषद के नवागत मुख्य अधिशासी अधिकारी कुणाल रोहिला से आज व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुलाकात कर छावनी नगर की समस्याओं की ओर उनका ध्यान दिलाया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उनसे नगर के ब्यूटी पार्लर्स और बुटीक संचालकों द्वारा दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लेने को भी कहा जिसमें एक छावनी कर्मचारी द्वारा नियमविरुद्ध छावनी परिषद के सरकारी आवास में ब्यूटी पार्लर व बुटीक का व्यवसाय करने की शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बढ़ती गंदगी की ओर ध्यान दिलाते हुए शिव मंदिर के निकट गंदगी और दुर्गन्ध का सबब बने जाम पड़े बायो टायलेट को हटाने की मांग की साथ ही महिलाओं के लिए अबतक पिंक टायलेट निर्माण न होने की बात कही। व्यापारी नेताओं ने आशियाना पार्क के आपदा में ढहे हिस्से के निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्राक्कलन मांगे जाने के बावजूद छावनी परिषद की हीला हवाली पर अफसोस जताया और इस मामले में त्वरित प्रयास की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल में कहानी कथन के तहत क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का‌ आयोजन हुआ

मुख्य अधिशासी अधिकारी का ध्यान नगर में आवारा जानवरों की बढ़ती तादाद और इस कारण आम नागरिकों के लिए बढ़ते खतरे की ओर आकृष्ट किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने उपर्युक्त सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल‌ उपाध्यक्ष दीपक पंत, नेहा साह माहरा, महासचिव संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उप सचिव विनीत चौरसिया शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर रानीखेत में ‌भी कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता