छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में विलय की मांग पर‌ धरना 208वें दिन, सीएम से केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग उठी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका परिषद में विलय करने की मांग को लेकर आज 208वें दिन नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर एक स्वर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में समाविष्ट करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी से छुटकारा दिलाने की मांग को‌ लेकर यहां गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन आज भी बदस्तूर जारी रहा। आंदोलनरत नागरिकों ने छावनी परिषद से आज़ादी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को अविलंब भेजने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

धरना-प्रदर्शन में नगर व‌ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटलियर्स शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad