वोट डालने हल्द्वानी जा रहे चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हुई मौत,

ख़बर शेयर करें -
नैनीताल – भवाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार सवार मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहा था। हादसा शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होता देख स्थानीय लोग घायल को अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव में विनीत सिंह कुवार्बी अध्यक्ष,अनीषा बिष्ट उपाध्यक्ष (छात्रा) , बबली आर्या कोषाध्यक्ष, भूमिका आर्या विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित तथा शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार व्यक्ति की पहचान डॉ. गौरव कांडपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी थे। डॉ गौरव मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें 👉  आशा कार्यकर्ताओं ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी दी
— wp:code –>

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Ad Ad Ad