राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव में विनीत सिंह कुवार्बी अध्यक्ष,अनीषा बिष्ट उपाध्यक्ष (छात्रा) , बबली आर्या कोषाध्यक्ष, भूमिका आर्या विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित तथा शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत 29 सितम्बर । स्व0 श्री जय दत्त वैला स्व0 सं0 से0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के छात्रसंघ 2026-2027 के लिए आज मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया। अपरान्ह 4ः00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पाण्डे ने मतगणना के उपरान्त परिणामों की घोषणा की, जिसके अनुसार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर विनीत सिंह कुवार्बी विजयी रहे और उन्होंने कुल 527 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जितेश नेगी को 92 मतों के अन्तर से पराजित किया। जितेश नेगी ने कुल 435 मत प्राप्त किये। उपाध्यक्ष(छात्रा) पद पर हुए मुकाबले में अनीषा बिष्ट ने 563 मत प्राप्त कर विजय श्री प्राप्त की और उन्होंने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी रश्मि काण्डपाल को 200 मतों से पराजित किया। रश्मि काण्डपाल को कुल 363 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर बबली आर्या ने 571 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की। उन्होंने प्रतिद्वन्द्वी संजना नगरकोटी को 240 मतों से पराजित किया। संजना नगरकोटी को कुल 331 मत प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भूमिका आर्या ने 516 मत प्राप्त किये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता चौधरी को 118 मतों से पराजित किया। ललिता चौधरी ने कुल 398 मत प्राप्त किये। उपाध्यक्ष छात्र पद पर कार्तिकेय सती, सचिव पद पर हर्षिता फर्त्याल, संयुक्त सचिव पद पर अंजली एवं संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य पद पर कु0 नेहा निर्विरोध निर्वाचित हुई। सांस्कृतिक प्रतिनिधि, कला एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधियों के पद पर कोई भी नामांकन न होने के कारण रिक्त रहे।
निर्वाचन परिणामों की घोषणा के तत्काल बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पाण्डे ने विजयी पदाधिकारियों को एक सादे समारोह में शपथ दिलायी। छात्र संघ प्रभारी डाॅ0 बी0 के0 जोशी ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को बधाई दी तथा निर्वाचन कार्य शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। छात्र संघ निर्वाचन को सफल बनाने में छात्र संघ निर्वाचन समिति, अनुशासन मण्डल समिति के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। निर्वाचन के दौरान पर्यवेक्षक इं एस पी एस नेगी , थानाध्यक्ष रानीखेत महाविद्यालय परिसर में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad