सरकार की विफलताओं के विरूद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन आज
देहरादून-बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,महिलाओं की सुरक्षा,कुम्भ में कोविड टेस्ट घोटाला,और किसानों की समस्या को लेकर आज कांग्रेस राज्य के सभी मुख्यालयों में बीजेपी सरकार के विरूद्ध धरना,प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 7जुलाई को राज्य के सभी मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता उपरोक्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन व सरकार का पुतला दहन करेंगे।उन्हों कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण कर पाने में विफल साबित हुई है वहीं बेरोजगार खुद को छला महसूस कर रहा है।बीजेपी शासन में न महिलाओं की सुरक्षा है और न ही किसानों की परवाह,कुम्भ में हुए कोविड जांच घोटाले में बीजेपी के करीबियों की संलिप्तता भी जाहिर हुई है।इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस मंगलवार को सड़कों पर उतरेगी।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ