कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा पहुंच रानीखेत, रास्ते में जगह-जगह हुआ खैर मक़दम

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आज कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के गृह क्षेत्र रानीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त खैरमकदम किया।खैरना से रानीखेत तक रास्ते में स्थान-स्थान पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया।


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने करन माहरा का जोरदार स्वागत किया।कारों के कारवां और युवा कार्यकर्ताओं के दो पहिया वाहनों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष माहरा जगह-जगह अपने स्वागतार्थ खड़े जनसमूहों से मिलते हुए रानीखेत नगर में पहुँचे जहां गांधी चौक में उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी की।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, प्रशांत भैसोड़ा, त्रिभुवन शर्मा, ज़िला पंचायत देवेंद्र रावत, यतीश रौतेला, कार्यकारी अध्यक्ष अम्बा दत्त पंत, हेमंत रौतेला, जयंत रौतेला, मोहन सिंह बिष्ट, प्रेम अधिकारी, पंकज जोशी ज़िला पंचायत प्रतिनिधि बसंत नेगी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, अभिषेक बिष्ट, कुलदीप कुमार, ललित बिष्ट, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, सोनू सिद्दकी, रुद्र माहरा, हिमांशु नैनवाल, पंकज थापा, अमन शेख़ आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में “विकास तथा आधुनिकीकरण पर्यावरण संरक्षण से अधिक महत्वपूर्ण है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और स्फूर्ति के साथ सांगठनिक मजबूती के लिए जुटे का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के ऊपर पूरे पांच साल सरकार की विफलताओं पर नजर रखने और नाकामियों को जनता के मध्य ले जाने का गुरूतर भार है।
प्रदेश अध्यक्ष कल शुक्रवार को भी रानीखेत के आस पास के क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad