मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित,10 अगस्त से ताड़ीखेत में होंगी प्रतियोगिताएं,ऐसे करें आवेदन
ताड़ीखेत- मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत ब्लॉक एवं नगरपालिका स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ॰ शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिताएं आयु वर्ग 14–17, 17–19, 19–21 एवं 21–23 वर्ष में आयोजित की जाएंगी।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 एवं 11 अगस्त, जबकि नगरपालिका स्तरीय प्रतियोगिताएं 12 एवं 13 अगस्त को श्रद्धानंद खेल मैदान, ताड़ीखेत में संपन्न होंगी।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्वयं की बैंक पासबुक तथा स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
डॉ॰ बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा निर्णायकों एवं संबंधित कार्मिकों को उनके दायित्वों की जानकारी भी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने अधिकाधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
आवेदन फ़ार्म 👇👇👇



मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित,10 अगस्त से ताड़ीखेत में होंगी प्रतियोगिताएं,ऐसे करें आवेदन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल