उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने एसएसपी से की भेंट, विभिन्न जनसमस्याओं से कराया अवगत

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा– उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के एक शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुललिस अधिक्षक चन्द्रशेखर आर. घोड़के से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं सदस्यों से परिचित कराया तथा पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया।
बैठक में नगर की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिष्टमंडल ने नगर क्षेत्र में विकसित नवीन पार्किंग स्थलों पर समयबद्ध अवधि के लिए दोपहिया वाहनों की पार्किंग निःशुल्क किए जाने की मांग उठाई। अवगत कराया कि वोग छुटपुट सामान की खरीददारी के लिये बाजारो मे जाते है जिसके लिये उन्हे पार्किग ब्यय देना पड़ता है । इसके साथ ही नगर की सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश को हटाने, नगर में बढ़ रहे आवारा एवं कटखने बंदरों तथा आवारा गायों पर प्रभावी निगरानी रखने की भी मांग की गई।
शिष्टमंडल ने नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध एवं चिन्हित नशा तस्करों को समय-समय पर थानों में बुलाकर उनकी नियमित निगरानी किए जाने का भी सुझाव दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर यूनियन के संयोजक एवं प्रदेश प्रतिनिधि दयाकृष्ण काण्डपाल, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, महासचिव दयानन्द कठैत, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट तथा विधिक सलाहकार संजय अग्रवाल उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी व विद्यालय, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने‌ प्रशासन से लगाई गुहार
ADVERTISEMENTS Ad Ad