भीषण सड़क हादसे में सीपीयू दरोगा की मौत
काशीपुर : यहां भीषण सड़क हादसे में सीपीयू में तैनात दरोगा की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार यहां कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई ।इस हादसे में मौके पर ही कार चालक पवन भारद्वाज ने दम तोड़ दिया ।बताते हैं कि कार और ट्रक के बीच भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि कार चालक कार में घंटों तक फंसा रहा जिसके शव को घंटों की मशक्कत के बाद कार से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए चिकित्सालय भिजवाया।कार चालक उत्तराखंड पुलिस में था और वर्तमान में उधम सिंह नगर के काशीपुर में सीपीयू दरोगा के पद पर तैनात था।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार



रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार