डीएनपी स्कूल मे आरम्भ हुई दीपावली त्यौहार साप्ताहिक प्रतियोगिता,बच्चों ने पोस्टर, पोस्टकार्ड, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाया अपना हुनर
भतरौंजखान -पिछले दो दशक से डीएनपी स्कूल में दीपावली के अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष विद्यालय ने दीपावली त्यौहार सप्ताह मनाने का निर्णय लिया जिसके अंतर्गत दीपावली पोस्टर प्रतियोगिता के चयनित बच्चों को दीपावली वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए तीन ग्रुपों का चयन हुआ।
मानव हृदय ग्रुप मे दीपिका , गौरव , अंकित,दिव्यांशी ,ने मानव हृदय स्वच्छ भारत अभियान व जल संरक्षण पर अपनी कला को दीवार पर दिखाया।
उत्तराखंड संस्कृति ग्रुप में लक्षिता, भूमिका , भावना, सागर ने ऐपण डिफारेस्टेशन, व प्राकृतिक सौंदर्य पर अपनी कला को दीवार पर उकेरा।
चंद्रयान ग्रुप मे यशराज , नितिन , विनय, ख़ुशी ने चंद्रयान3, सौर मंडल, के साथ पृथ्वी संरक्षण पर अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें उत्तराखंड संस्कृति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चंद्रयान टीम ने दूसरा जबकि मानव हृदय टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय ने बच्चों के बनाये पोस्टकार्ड को देश प्रदेश के राजनेताओं व अधिकारियो को भेजे हैं जिसमे प्रधान मंत्री,मुख्यमंत्री व विभिन्न दलों के राजनेता शामिल हैं।






राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन