आपसी सौहार्द की अनुकरणीय घटना, मुस्लिम युवक ने डूब रही हिंदू युवती की बचाई जान (देखें वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

विकास नगर- जहां एक ओर देश में जाति और धर्म के नाम पर कुछ लोग नफरत फैला कर अपने कृत्यों से माहौल बिगाड़ रहे हैं, वहीं अनेक स्थानों पर हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के सदस्य एक दूसरे की जान की हिफाजत का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते रहे हैं ।ऐसा ही मामला रविवार के दिन विकास नगर में देखने में आया जहां एक मुस्लिम युवक ने जान की परवाह न करते हुए डूब रही हिंदू युवती की‌ जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र विकासनगर में एक युवती शक्ति नहर में कूद गई। स्थानीय नवाबगढ़- डॉक्टरगंज में सुबह एक युवती शक्ति नहर में कूद गई। इस दौरान लोगों की नजर उसे पर पड़ गई।युवती तेजी से बह रही थी। जिस पर गांव के रहने वाले अली अहमद और अब्बास मौके पर पहुंचे। अब्बास बिना देरी किए युवती को बचाने के लिए नहर में कूद गया। उन्होंने जैसे तैसे युवती को किनारे लगाया। अली अहमद और अन्य साथियों ने की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकल गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

मौके पर युवती के परिजन भी पहुंच गए, जो युवती को अपने साथ घर ले गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह का कहना है, कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। युवती नहर में क्यों कूदी या फिर गिरी इसका पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad