वीरशिवा और सिटी मोंटेसरी स्कूल के बीच खेला जाएगा के डी बेलवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रविवार को खेले गए स्वर्गीय के०डी० बेलवाल अंतर विद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में वीर शिवा स्कूल की टीम ने केंद्रीय विद्यालय रानीखेत को पहले मैच में हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं दूसरे मैच में सिटी मोंटेसरी स्कूल ने मिशन इंटर कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के योगेश्वर प्रसाद देवरानी वाराणसी में होंगे सम्मानित,मिलेगा प्रतिष्ठित रामायणी सम्मान


सोमवार 11 अगस्त को विद्यालय में स्वर्गीय कमला बेलवाल पारंपरिक ऐपण प्रतियोगिता आयोजित होगी इसके अलावा वीरशिवा स्कूल और सिटी मोंटेसरी स्कूल के बीच वॉलीबॉल का फाइनल खेला जाएगा साथ ही विद्यालय में होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप भी वितरित की जाएगी।
आज के मैच का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया एवं मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल मनी ने किया।स्कोरर की भूमिका में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक संजय दास एवं विनय कुमार सिंह थे। मैच में रेफ्रीज की भूमिका अजय चंद, मनमोहन देव और चंदन मेहरा द्वारा निभाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad