जागर कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्तियों की कार खाई में गिरी,एक की मौत ,दो घायल

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- कोसी के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना हवालबाग विकासखंड के भांकड़ गांव से एक जागर कार्यक्रम से लौटते समय सोमवार तड़के करीब दो बजे घटित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी

हादसे का कारण कार के चालक तय दिनेश रावत को अचानक नींद की झपकी आना बताया जा रहा है जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कुज्याड़ी गांव के निवासी आनंद रावत की मौत हो गई है। वहीं उनके पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश रावत घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद चालक ने फोन कर स्थानीय ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों और घायलों ने मिलकर आनंद रावत को खाई से बाहर निकाला और बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ
Ad Ad Ad