रानीखेत से तीस सदस्यीय राम भक्तों का जत्था श्रीराम के जयघोष के साथ श्रीराम लला दर्शन को अयोध्या रवाना

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत:आज रानीखेत नगर से राम भक्तों की जत्था श्री राम लला के दर्शनार्थ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यहां स्थानीय महिलाओं और रामभक्तों ने उन्हें जोश और उत्साह के साथ श्रीराम के जयकारों के बीच अयोध्या के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री अमित जी की अगुवाई में लगभग 30 राम भक्तों का एक जत्था पावन धाम अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ, यहां केमू स्टेशन में जिला अभियान प्रमुख श्री निकेत जोशी के नेतृत्व में बैंड बाजे के बीच स्थानीय महिलाओं ने कुमांऊनी परिधानों में सुसज्जित होकर तिलक लगाकर, व जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए राम भक्तों के जत्थे को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad