दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत– माँ नन्दा देवी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता-2026 का समापन एकल फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।


एकल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दीपक रावत ने विनय मसीह को 2-1 से हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम की। निर्णायक की भूमिका कुलदीप कुमार एवं ललित बिष्ट ने निभाई।
पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश मनराल एवं पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी मुख्य अतिथि तथा रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयन्त रौतेला एवं ललित बिष्ट विशिष्ट अतिथि रहे।
डबल्स में कमल नगरकोटी-नन्दकिशोर विजेता तथा अंकित मेहरा-दीपक रावत उपविजेता रहे। 8-12 आयु वर्ग में मौलिक कुमार प्रथम एवं भावार्थ थापा उपविजेता रहे।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए राजेन्द्र प्रसाद को बेस्ट प्लेयर तथा अंकित मेहरा को राइजिंग प्लेयर की ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजन को सफल बनाने वाले निर्णायकों एवं टीम सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
स्व. डी.सी. पांडे के सुपुत्र बृजमोहन पांडे एवं कृष्ण पांडे पारिवारिक कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने फोन के माध्यम से समिति, आयोजन टीम एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रतियोगिता संयोजक कुलदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए स्व. डी.सी. पांडे के परिवार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह मे रानीखेत चिलीयानौला नगरपालिका की सभासद शीला अधिकारी,पूर्व बार ऐसोसियन उपाध्यक्ष ललित मोहन आर्य,मोहन बिष्ट,रमेश अधिकारी,पीयूष साह,भुवन जनी,बालम सिंह,हेम पांडे,मुकेश कुमार,राम सिंह,नीरज थापा,खुशाल सिंह,सुधीर कुमार सहीत भारी संख्या मे खेल प्रेमी एंव गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाढ़ियो ,सहयोगियो एंव दर्शको का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad