विधायक माहरा ने सुभाष चौक में किया ध्वजारोहण,देश के अमर बलिदानियों को किया याद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक करन माहरा ने यहां सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अगणित बलिदानों के बाद मिली है ,इसलिए स्वतंत्रता और लोकतंत्र दोनों को सहेज कर रखना हम सब का महति दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

विधायक माहरा ने झंडारोहण के पश्चात स्वतंत्रता संग्रामियों का स्मरण करते हुए उनके कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, गोविन्द सिंह बिष्ट, अगस्त लाल साह, त्रिलोक आर्या, पंकज गुरुरानी, यतीश रौतेला, हेमंत माहरा, संदीप बंसल, अनुभव अग्रवाल, एन०एस०यू०आई० अध्यक्ष कमल कुमार, कुलदीप कुमार, अमन शेख, हिमांशु रावत, विजय रावत, सोनू सिद्दीकी, नावेद, सिद्दीक आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
प्रभात फेरी निकालते कांग्रेसजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad