अटल जी की चौथी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने‌ किया उनका भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां ‌‌ भारतीय‌ जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज सुभाष चौक रानीखेत में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा बताए गए सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ऐसे राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने राष्ट्र को हमेशा दल से ऊपर माना और राष्ट्र के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

उपरोक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सुल्तान खान ,उपाध्यक्ष भाजयुमो अल्मोड़ा पावस जोशी, ग्राम प्रधान वलना राजेंद्र पंत ,गौरव तिवारी, हरीश जोशी आदि कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad