रानीखेत में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा आज, क्षेत्र प्रमुख ने किया किलघर बेडे़ की झांकी का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा आज विभिन्न मनमोहक झांकियों के साथ आज बुधवार को‌ नगर में निकाली जा रहीं हैं,समाज के‌ अलग-अलग बेड़ों द्वारा सामूहिक रूप से निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा देर शाम तक नगर परिक्रमा करेगी।

रविवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकट्योत्सव के अवसर पर
इस बार मौसम की खराबी के कारण आयोजकों ने शोभायात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर आज की तिथि निर्धारित की थी।
यहां किलघर बस्ती के बेड़े द्वारा त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि की तैयारी झांकी का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने रिबन काट कर शुभारंभ किया और शोभा यात्रा में हिस्सा लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत में लखपति दीदी योजना समारोह आयोजित, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा सरकार की योजना से ग्रामीण महिलाओं बन रही है आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

इस अवसर‌ पर बेड़े के चौधरी किशन चौधरी, सुरेश कुमार, रतन लाल, संजय कुमार, विशाल कुमार, रितेश पवार, नीरज, अजय, अनुज, रोहित, अमृत आदि लोग मौजूद रहे। साथ में ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, कमल तिवारी, सोनू सिद्दीकी आदि बतौर अतिथि कार्यक्रम में रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति उन्नयन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ताड़ीखेत में शुरू
Ad Ad