छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 155वें दिन भी रहा जारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 155वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

यहां गांधी चौक में रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल किए जाने की मांग पर नागरिकों का धरना-प्रदर्शन आज बदस्तूर जारी रहा। आंदोलनकारियों ने छावनी से आज़ादी को लेकर जमकर नारेबाजी की। धरना -प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटलियर्स शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad