रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
लालकुआं:-आज सुबह रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई।घटना हल्दी के पास की है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना का पता चलते ही लोको पायलट युवक के शव को लालकुआं लेकर आया और रेलवे पुलिस को सौंपा। घटना आज सुबह हल्दी के पास की है। बताते हैं कि जंगल क्षेत्र में युवक अचानक रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना का आभास जैसे ही लोको पायलट को हुआ तो उसने रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को जंगल में रोका और शव को ट्रेन में लादकर लालकुआं रेलवे स्टेशन ले आया और रेलवे पुलिस को सौंपा।जहां पर रेलवे राजकीय पुलिस शव की जांच पड़ताल में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक सब की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत