जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़
रामनगर- जंगली हाथी ने बैलपडा़व वन क्षेत्र में एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला।घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन क्षेत्रातंर्गत दक्षिणी बैलपडा़व कम्पार्टमेंट संख्या 27 में आज सुबह एक मदमत्त जंगली हाथी ने एक वन गुर्जर पर हमलाकर उसे कुचल कर मार डाला। घटना की पुष्टी तराई वन प्रभाग के डीएफओ ने की है। इस घटना के बाद स्थानीय वन क्षेत्र में रहने वाले गुर्जरों के बीच दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
Ad Ad Ad