जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की शानदार सफलता
रानीखेत -आज नरसिंह ग्राउंड, रानीखेत में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे एंड जे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, रानीखेत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-19, अंडर-17 एवं अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
बालक वर्ग में विद्यालय की टीम के खिलाड़ियों प्रियांशु कुमार, रुद्रांश कोरंगा, आदित्य, सैफ, अभिनव, कौशल, योगेश एवं कार्तिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं बालिका वर्ग में संजना, टीना, चेतना, भूमिका, भूमिका मेहरा, प्राची, प्रतिष्ठा, लतिका, तेजस्वी, प्रिया राणा, नेहा एवं साक्षी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिवराज सिंह क्रीड़ा समन्वयक, ताड़ीखेत एवं मनमोहन देव सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर प्रदान करता रहेगा।
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि विद्यालय के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं रानीखेत क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की शानदार सफलता
द्वि दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, अंतिम दिन प्रतिभागी विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां