बीमारी से तंग युवक ने हाथ की नस काट कर की जीवन लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने बीमारी से तंग आकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मनोज गुप्ता पुत्र फकीर चंद्र गुप्ता पंचेश्वर मंदिर के पीछे आवास विकास इलैक्ट्रीशियन का काम करता था वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

बीमारी से तंग आकर उसने जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली बताया जा रहा है कि युवक के घर में उसकी मां के अलावा दूसरा कोई नहीं था। शुक्रवार को घर के अंदर उसने ब्लेड से हाथ की नस काट ली अत्यधिक रक्तश्राव होने से उसकी मौत हो गई काफी देर बाद उसकी माता की नजर उस पर पड़ी तो वह मृत हालत में पड़ा था सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी व भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

बताया जाता है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था उसका भाई पूणे में कार्यरत है पुलिस ने बताया कि मृतक की मां पदमा देवी उस के साथ रहती है मृतक का विवाह नहीं हुआ था उसका कहना है कि मृतक के भाई को सूचना दे दी गई है पुलिस ने बताया कि मृतक शुगर की बीमारी से पीड़ित था ।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad