वो चुराती थी कोरोना मृतकों के मोबाइल फोन,हुई गिरफ्तार
हल्द्वानी में आज पुलिस ने कोरोना संक्रमण से मरे लोगों का मोबाइल फोन चुराने वाली सुशीला तिवारी अस्पताल की एक महिला स्वच्छक को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व अस्पताल के कोविड वार्ड में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई थी,मौत के बाद इन मरीजों के मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत मृतकों के परिजनों ने पुलिस से की थी।पुलिस तभी से इस मामले में जांच कर रही थी।आज पुलिस ने चोरी के इस मामले में अस्पताल की महिला स्वच्छक को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद कर लिए गए।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए