रानीखेत में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जोशीले नारों से गूंज उठी सड़कें

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले गुरुवार को नगर में माहौल तिरंगामय था। लोग, हाथ में ध्वज थामे जोशीले नारों से आजादी के महत्व को बयान करते नजर आए। अवसर था तिरंगा यात्रा का,जो केमू स्टेशन से मुख्य बाजार होकर विजय चौक पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन

पूर्वाह्न में जब विभिन्न स्कूलों के बच्चे ,नागरिक , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जब हाथ में तिरंगा ध्वज थामे सड़कों पर निकले तो देशभक्ति के तरानों से शहर की सड़कें गूंज उठीं। तिरंगा यात्रा केमू स्टेशन, गांधी चौक,सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन होकर विजय चौक तक निकली।इस दौरान माहौल तिरंगा मय हो उठा।तिरंगा यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र – छात्राएं, नागरिक, क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लीला बिष्ट, गिरीश भगत, दीप भगत, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट,मंडल ताड़ीखेत अध्यक्ष मुकेश पाण्डे, पर्यटन गतिविधि प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट , एपल मैन गोपाल उप्रेती ,अनेक लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad