इस बार 4 सितंबर से शुरू होगी रानीखेत में तीन दिनी जन्माष्टमी झांकी प्रतियोगिता,7 सितंबर को निकलेगी झांकियों की शोभायात्रा
रानीखेत -यहां शिव मंदिर परिसर में हुई जन्माष्टमी समिति की बैठक में 4सितंबर से तीन दिनी रात्रिकालीन झांकी प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय लिया गया।जबकि झांकियों की शोभायात्रा सोमवार 7सितंबर को निकाली जाएगी।
ज्ञातव्य है कि रानीखेत में जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों एवं युवाओं द्वारा रात्रिकालीन झांकियां जिन्हें आम भाषा में डोल कहा जाता है,सजाने की अविच्छिन्न परम्परा रही है।लगभग नब्बे सालों से यह परम्परा चली आ रही है।शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति द्वारा इस ऐतिहासिक परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बीते सालों से झांकी निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए इसे प्रतियोगिता का रूप दिया गया है। शिव मंदिर में जन्माष्टमी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार रात्रिकालीन झांकी प्रतियोगिता क्रमशः 4,5व 6सितंबर को आयोजित की जाएगी और 7सितंबर को झांकियों की नगर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।जो दोपहर एक बजे से नगर के मुख्य मार्गों से होकर शिवमन्दिर में संपन्न होगी।
निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी समिति झांकी सजाने वाली बाल एवं युवा संस्थाओं को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार एवं नगद राशि प्रदान करेगी। इसके अलावा सीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग में प्रतिभाग करने वाली सभी झांकियों के साथ अलग-अलग श्रेणियां में अनुशासित झांकियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के संयोजक अगस्त लाल साह ने बताया की झांकियों के निर्माण में प्रतियोगिता हेतु पूर्व वर्षों में जो नियमावली तय की गई है उसी के अनुसार झांकियों को अंक दिए जाएंगे। झांकी निर्माण करने वाली संस्थाओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है । बताया कि झांकियों के रजिस्ट्रेशन के बाद एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी झांकियां के निर्माण करने वाले प्रतिभागियों से चर्चा की जाएगी एवं नियमों के विषय में बताया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता शिव मंदिर धर्मशाला समिति अध्यक्ष कैलाश पांडे ने की।बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के संयोजक अगस्त लाल साह , सदस्य जगदीश अग्रवाल ,अतुल कुमार अग्रवाल ,अनूप कुमार अग्रवाल ,अनिल वर्मा ,किरण लाल साह ,मुकेश साह,पंकज साह ,पीयूष साह, चंद्र दत्त बेलवाल ,ललित मोहन नेगी ,अभिषेक कांडपाल, गौरव भट्ट एवं शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति के प्रबंधक रमेश अधिकारी उपस्थित रहे।

इस बार 4 सितंबर से शुरू होगी रानीखेत में तीन दिनी जन्माष्टमी झांकी प्रतियोगिता,7 सितंबर को निकलेगी झांकियों की शोभायात्रा
एस एस बी जवानों ने वंदे मातरम् अभियान के तहत निकाली मिनी मैराथन, जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने गाया मां भारती की आराधना का प्रतीक वंदे मातरम्