केंद्र व राज्य सरकारों की बुद्धि शुद्ध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां नीलकंठेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर समाज के हर तबके का दमन व अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए यहां नीलकंठेश्वर मंदिर में सरकारों की बुद्धि शुद्ध करने की कामना के साथ जलाभिषेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा देश के गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, दलितों व छात्रों पर किये जा रहे अत्याचारों के विरूद्ध आज “महाशिवरात्रि” के पावन पर्व पर नीलकंठ महादेव मंदिर, निकट कैंट स्कूल, में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा सरकारों की बुद्धि -शुद्धि के लिए जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, वरिष्ठ सदस्य विश्व विजय सिंह माहरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, त्रिभुवन शर्मा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, संदीप बंसल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad