केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं,सरकार जन कल्याण के लिए कटिबद्ध

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह अधिकारी इन दिनों रानीखेत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के सघन भ्रमण पर है।गत दिवस उपराडी़ और आज ग्राम सभा वलना में उन्होंने जन सम्पर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनोन्मुखी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

भाजपा नेता अधिकारी का उपराडी़ व वलना में ग्राम वासियों ने स्वागत किया।इस दौरान महेन्द्र सिंह अधिकारी ने कहा कि केंद्र व राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से पर्वतीय राज्य के विकास ने गति पकडी़ है। उन्होंने सभी से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। उन्होने कहा कि देश व राज्य का विकास करने के साथ सरकार ने जनहित में आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान विकास निधि, जल जीवन मिशन समेत कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ देश के हर नागरिक को मिल रहा है। कहा सरकार ने दशकों पुराने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार कर देशवासियों को खुशियों की बड़ी सौगात दी है। भाजपा नेता ने कहा कि वह ग्रामवासियों के असीम स्नेह व आशीर्वाद से अभिभूत है ,उनका प्रयास क्षेत्र में आम जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच तय करना है जो आगे भी जारी रहेगा।इस दौरान उनके साथ पूरन सिंह बिष्ट ,सुरेंद्र अधिकारी आदि समर्थक साथ थे।

यह भी पढ़ें 👉  मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad