बद्री विशाल समाज कल्याण एवं जनसेवा समिति द्वारा भिकियासैंण विकासखण्ड अंतर्गत रीठा महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम
रानीखेत-बद्री विशाल समाज कल्याण एवं जनसेवा समिति द्वारा भिकियासैंण विकासखण्ड अंतर्गत रीठा महादेव मंदिर प्रांगण के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने मंदिर परिसर के निकट सुन्दर वन विकसित करने का संकल्प लिया गया।
संस्था सदस्यों ने वृक्षारोपण के उपरांत पूरे क्षेत्र में मौजूदा बरसात में वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था अध्यक्ष कमलेश सती ने बताया कि क्षेत्र में पर्यावरण संवर्धन के संदेश के साथ संस्था कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर संस्था सचिव रणजीत सिंह, प्रकाश नेगी,पंकज खाती,मनोज मठपाल, हिमांशु सती, चंद्र शेखर सती,भास्कर बुधानी आदि मौजूद रहे।



ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष