आनंदा डेयरी उत्पादों से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक ने कूद कर बचाई जान
हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रहा आनंदा डेयरी का दूध और डेयरी उत्पादों से भरा एक ट्रक (संख्या UK 04 A 9728) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।
गनीमत रही कि ट्रक के खाई में गिरने के दौरान चालक बालम सुयाल (निवासी सुयालबाड़ी-रामगढ़) ने समय रहते वाहन से बाहर छलांग लगा दी। इस वजह से उनकी जान बच गई, हालांकि वे घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी पुलिस के कांस्टेबल मलकीत सिंह और अनूप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए तुरंत हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना में ट्रक में लदा हजारों रुपये का दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।
ADVERTISEMENTS




सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में ‘साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता माह’ का शुभारंभ