पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक व नशीले इंजेक्शन की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, अल्मोडा़, पिथौरागढ़ व हल्द्वानी से गिरफ्तार हुए तस्कर

ख़बर शेयर करें -

किच्छा -उप्र से पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक व नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे नेटवर्क का पुलभट्टा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नशे का ये सामान बहेड़ी से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया जाता था। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े छह लोगों को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

पुलिस के अनुसार नेटवर्क का खुलासा पिछले माह बहेड़ी सीमा पर पकड़े गए सद्दाम से हुआ। बता दें कि सद्दाम के पास से से 150 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, दो मोबाइल और 3500 रुपये मिले थे। उसके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल खंगालने पर पहाड़ में सक्रिय लोगों के संपर्क सामने आए। इसके बाद अक्षय, सौरभ, पीयूष, भूपेंद्र सिंह मेहता, यशोदा टम्टा और रवि थापा को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आनंदा डेयरी उत्पादों से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक ने कूद कर बचाई जान

पुलिस के मुताबिक आरोपी बहेड़ी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ में छोटी-छोटी मात्रा में बेचते थे। इनमें कई पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। अब पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।