रानीखेत में हुआ प्रथम स्व. नरेश तलरेजा मेमोरियल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, मजखाली, रानीखेत में 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को प्रथम स्व नरेश तलरेजा मेमोरियल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हिल टाइगर्स ताइक्वांडो अकादमी द्वारा स्व. नरेश तलरेजा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा ताइक्वांडो के क्षेत्र में उनके योगदान और विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थानों से 10 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, एसएससीबी सहित विभिन्न राज्यों की टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने क्योरुगी एवं पूमसे की विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  आनंदा डेयरी उत्पादों से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक ने कूद कर बचाई जान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एजुकेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा कमलेश जोशी, श हिमांशु उपाध्याय, प्रभात महारा, उमेश बेदी, बृजेश जोशी, सचिन शाह, दीपक नेगी, देवांशु शाह गंगोला, आशुतोष शाह एवं कैप्टन उमा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में देश के अनुभवी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने भी अपनी टीमों के साथ सहभागिता की। इनमें श्री विजय बहादुर, श्री कमलेश तिवारी, श्री कमल जोशी, श्री गिरीश रावत, श्री सुरेश बहादुर सहित कई वरिष्ठ प्रशिक्षक शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों से आए लगभग 12 निर्णायकों (रेफरी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में ‘साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता माह’ का शुभारंभ

टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान आर्मी टीम रानीखेत ने प्राप्त किया, जिसके कोच श्री महावीर बिष्ट रहे। द्वितीय स्थान फिटिस्तान अकादमी, नोएडा, उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किया, जिसके कोच श्री आशीष प्रताप सिंह हैं। तृतीय स्थान इंडियन डोजांग, दिल्ली की टीम ने हासिल किया, जिसके कोच श्री प्रिंस राजपूत रहे।

प्रतियोगिता के दौरान सबसे समर्पित टीम के रूप में एसटीए पिथौरागढ़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टीम के कोच श्री सुरेश बहादुर हैं। पूरी टीम को उनकी खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के लिए विशेष ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, पीएसी जवान दबा

आयोजन में टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री सुमित गोयल तथा ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी श्री कव्या तलरेजा ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मंच प्रदान करने के साथ-साथ रानीखेत को राष्ट्रीय ताइक्वांडो मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने का प्रयास किया गया।

स्व नरेश तलरेजा जी उत्तराखंड में ताइक्वांडो को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक रहे। उनके लंबे खेल जीवन, प्रशिक्षण एवं ताइक्वांडो के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए आयोजित यह प्रतियोगिता उनकी स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी खेल विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad