राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, छात्राओं ने किशोरावस्था की समस्याओं पर हासिल किया चिकित्सा परामर्श
रानीखेत: राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रधानाचार्या कु बिशौला देवी और जीएसएम राजकीय चिकित्सालय की डॉ प्रगति पंत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यशाला में प्रथम दिवस में बालिकाओं में होने वाले परिवर्तनों , समस्याओं और अन्य संबंधित जानकारियों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसके अंतर्गत छात्राओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से चिकित्सक से परामर्श कर समस्या का समाधान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को जलपान वितरित किया गया। कार्यशाला में द्वितीय दिन छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।




रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ