दो युवक गंगा में बहे,एसडीआर एफ ने एक को बचाया,एक की खोज जारी

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेशः आज एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि नीम बीच के पास 02 युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम ,मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।एक युवक को जिला पुलिस व लोकल गाइड द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स में ले जाया गया व दूसरे युवक नाम रामांश पाठक पुत्र श्री अनुपम पाठक निवासी उरई जालौन, उत्तर प्रदेश की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमे

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर्स द्वारा गहराई तक जाकर भी गहन सर्चिंग की गई। परंतु देर शाम तक उक्त युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा बढ़ जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है। कल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad