कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ नहाने नदी में उतरे थे
अल्मोडा़- देवस्थल के पास कोसी नदी में डूबने से आज दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने चार दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने उतरे थे।इसी दौरान वे गहरे पानी में डूबे गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। मृतकों की शिनाख्त धीरज गढ़िया 34 वर्ष निवासी बागेश्वर और सोनू कनवाल 29वर्ष निवासी लमगड़ा के रूप में हुई है।सूचना मिलने पर एसडीआर एफ और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा।
ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति