​पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन

ख़बर शेयर करें -



​भुजान– पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के 11 ब्लॉकों के 400 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


​प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि जंग बहादुर सिंह मेहरा, सेवानिवृत्त सूबेदार रमेश सिंह खनायत, जिला मंत्री पवन सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य (चापड) विक्रम सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान तिपोला, संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत एवं ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
​ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्गों में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
​प्रतियोगिता के परिणाम:
​अंडर-14 बालक वर्ग:
​विजेता: भिकियासैंण | उपविजेता: द्वाराहाट
​अंडर-14 बालिका वर्ग:
​विजेता: भिकियासैंण | उपविजेता: द्वाराहाट
​अंडर-17 बालक वर्ग:
​विजेता: धौलादेवी | उपविजेता: भिकियासैंण
​अंडर-17 बालिका वर्ग:
​विजेता: धौलादेवी | उपविजेता: द्वाराहाट
​अंडर-19 बालक वर्ग:
​विजेता: धौलादेवी | उपविजेता: सल्ट
​अंडर-19 बालिका वर्ग:
​विजेता: धौलादेवी | उपविजेता: स्याल्दे

​कार्यक्रम के अंत में संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, खेल शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता व उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।
​प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में गीता शर्मा, ममता जोशी, रितु, पूजा, भगवती बिष्ट, कविता, मृदुला, दिगंबर, धर्मेश बोरा, चंदन सिंह मेहरा, दीपक कुमार भट्ट, दिनेश चंद, संतोष भट्ट, अजय चंद, सुनील कुमार, चंद्रराम, कामाक्षी, विपुल, तुषार कांडपाल एवं राजेंद्र सिंह न्याल तथा खेल प्रबंधक देवेन्द्र कुमार कुमार सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में गांधी -शास्त्री जयंती मनाई गई, गीता, कुरान और बाइबल के मूल संदेश का वाचन हुआ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad