उक्रांद प्रत्याशी तडि़याल ने रानीखेत में डोर -टू डोर किया जनसंपर्क ,युवाओं के सहयोग से दिखे गदगद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार तुला सिंह तड़ियाल ने आज सोनी, ताड़ीखेत, गनियाद्योली,चिलियानौला सहित रानीखेत नगर के मुख्य बाजार,जरूरी बाजार आदि स्थानों में घर घर जाकर वोट मांगे।
रानीखेत बाजार में स्थानीय युवाओं द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया ।उन्होंनेे तड़ियाल के पुराने संघर्षो को याद करते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया ।जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उनसे कहा किआपके चुनाव मैदान में आने से लोगों में एक उम्मीद जगी है। इस दौरान तुला सिंह तड़ियाल ने लोगों से कहा कि, जनता को एक ईमानदार व जनसंघर्षों से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार की जरूरत थी मेरे आने से जन विश्वास पुख्ता हुआ है। तड़ियाल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि, यदि आपके सहयोग से मुझे सफलता प्राप्त होती है तो मै अपने संघर्ष के दम पर उत्तराखंड की मौजूदा लूट खसोट की व्यवस्था को बदल कर दिखाऊंगा।
उनके साथ जनसमपर्क में डा विश्वम्बर दत्त सती, मदन कठायत, ध्यान सिंह कड़ाकोटी, पान सिंह रावत, कुंवर सिंह नेगी, मयंक तड़ियाल, नन्दन सिंह नेगी, जगत रौतेला सहित दर्जनों युवा साथ चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad